Russia An-24 Plane Crash News: रूस के एक सुदूर क्षेत्र में हुआ बड़ा हवाई हादसा, खबर गुरुवार के दिन की बताई जा रही है जहाँ आंगरा एयरलाइन का एक यात्री विमान बड़े हादसे का शिकार हो गया। विमान में सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। जानिए अब तक की पूरी जानकारी।

रूस में बड़ा विमान हादसा
रूस से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक An-24 Plane Crash हो गया। रूस मीडिया और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में गुरुवार के दिन हुआ है | इस AN – 24 विमान ने सुबह 7:36 बजे रनवे से उड़न भारी थी। स्थानीय अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इस An-24 Plane Crash दुर्घटना में विमान में सवार सभी यात्रिओं मारे गए हैं। रूसी एजेंसी TASS के अनुसार, अंगारा एयरलाइंस का विमान बलागोवेशचेंस्क से चीन सीमा पर मौजूद अमूर क्षेत्र के टाइंडा एयरपोर्ट जा रहा था।
हादसे की जगह और प्रारंभिक जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह An-24 Plane Crash हादसा रूस के सुदूर पूर्वी इलाके में हुआ है। जानकारी से पता चला है की विमान दुर्घटना से कुछ समय पहले विमान रूस एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल से संपर्क टूट गया था। विमान के क्रैश होने के बाद उसमे भयंकर आग लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, एक अदिकारी ने बताया की विमान का मालवा जलती हुई हालत में मिला। लेकिन अब तक किसी के जीवित बचने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

कितने लोग थे विमान में सवार?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में 40 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें यात्री और क्रू मेंबर दोनों शामिल हैं। क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओरलोव ने बताया कि एएन-24 यात्री विमान में पांच बच्चों समेत 43 यात्री और चालक दल के 6 क्रू मेंबर सवार थे। रूस मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि सभी लोगों के मारे जाने की खबर मिली है।
तकनीकी खराबी या मौसम की मार?
फिलहाल इस An-24 Plane Crash हादसे की असली वजह का पता नहीं चला है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी खराबी या खराब मौसम दोनों संभावित कारण हो सकते हैं। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और कम दृश्यता को दुर्घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है | फ़िलहाल अभी विमान की जाँच की जा रही है जिसमे पता चल जायेगा की किस कारन विमान क्रैश हुआ।
रेस्क्यू ऑपरेशन
An-24 Plane Crash दुर्घटना के तुरंत बाद रूस की इमरजेंसी सेवाओं की टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है। रूस सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और पीड़ित परिवारों के लिए सहायता पैकेज की घोषणा भी की जा सकती है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी इस An-24 Plane Crash हादसे की जानकारी दे दी गई है और इस भयानक दुर्घटना पर शोक जताया है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
इस An-24 Plane Crash हादसे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कई देशों ने रूस के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। और कई लोगो ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर इस हादसे को लेकर पोस्ट डाली है और अपनी तरफ से विमान हादसे में मारे गए लोगो के लिए सहानुभूति जताई है।
FAQs
प्र.2: विमान किस प्रकार का था?
यह एक घरेलू यात्री विमान था |
प्र.1: यह हादसा रूस के किस इलाके में हुआ?
यह हादसा रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में गुरुवार के दिन हुआ है |
प्र.3: क्या किसी के बचने की उम्मीद है?
फिलहाल, सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
प्र.4: हादसे की वजह क्या थी?
रूस एयरलाइन और रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक An-24 Plane Crash हादसे की स्टिक वजह की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तकनीकी खराबी या खराब मौसम प्रमुख कारण हो सकते हैं।
प्र.5: क्या सरकार ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है?
हां, रूस की इमरजेंसी सेवाएं सक्रिय हो चुकी हैं और सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।