Boeing ने भारत को सौंपे 3 Apache AH-64E Helicopters! भारतीय सेना बनी अब Ultimate Combat Force

भारत को अमेरिका की बोइंग कंपनी ने तीन घातक Apache AH-64E लड़ाकू हेलिकॉप्टर सौंपे हैं। जानिए इन हेलिकॉप्टर्स की खूबियां, रफ्तार, मारक क्षमता और इससे भारतीय सेना को मिलने वाला रणनीतिक लाभ। 

बोइंग ने भारत को सौंपे तीन अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर 

भारत की सैन्य ताकत को और अधिक मजबूती देने के लिए अमेरिकी कंपनी Boeing ने हाल ही में भारत को तीन  Apache AH-64E attack helicopters सौंपे हैं। इन हेलिकॉप्टर्स को 2025 में औपचारिक रूप से भारतीय सेना को अमरीकी कंपनी बोइंग ने सौंपा जायेगा। ये हेलिकॉप्टर अब भारत भेजे जा रहे हैं और अगले कुछ हफ्तों में सेना में शामिल हो जाएंगे। 

Apache AH-64E को दुनिया के सबसे एडवांस और घातक अटैक हेलिकॉप्टरों में से एक माना जाता है। यह हेलिकॉप्टर भारतीय सेना के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, खासकर जब सीमा पर तनाव की स्थिति बनी रहती है। 

Apache AH-64E हेलीकाप्टर की खासियत 

भारतीय थल सेना को अब ऐसा घातक हथियार मिल गया है, जिससे दुश्मनों की रातों की नींद उड़नी तय है। कुछ साल पहले अमेरिकी कंपनी बोईंग से भारत हो हेलीकाप्टर देने की डील हुई थी और आज अमेरिका की कंपनी बोइंग (Boeing) ने भारत को Apache AH-64E हेलिकॉप्टर सौंपा है, जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक अटैक हेलिकॉप्टर्स में गिना जाता है। 

यह हेलिकॉप्टर इतना एडवांस और घातक है की यह 1 मिनट में 128 टारगेट लॉक करने की क्षमता रखता है और एक बार में 16 टारगेट्स को तबाह करने की ताकत रखता है। 

कैसे काम करता है अपाचे का अचूक निशाना? 

Apache AH-64E हेलिकॉप्टर में AN/APG-78 Longbow Fire Control Radar लगी होती है, जो 360 डिग्री में घूमकर एक साथ 128 टारगेट्स को स्कैन कर सकती है। और तो और इसमें Joint Tactical Information Distribution System (JTIDS) के साथ साथ दुश्मन को मार गिराने के लिए AGM-114 Hellfire Missile सिस्टम भी लगा होता है। इसके साथ ही यह एक बार में 3.5 घंटे तक उड़ान भर सकता है | 

यह हेलीकाप्टर इतना एडवांस सिस्टम और टेक्नोलॉजी का बहेतरीन कॉम्बिनेशन है। जो न सिर्फ अपने विपरीत टारगेट को स्कैन करता है बल्कि एक साथ 16 टार्गेसट को यह एक साथ निशाना बना सकता है। इसके रडार सिस्टम से दुश्मन की पहचान और प्राथमिकता तय की जाती है, जिससे पलक झपकते ही हमला संभव हो पाता है। 

तकनीकी खूबियां जो अपाचे को बनाती हैं ‘हवा का शिकारी’ 

  • Apache AH-64E को खासतौर पर हाई-टेक वार ज़ोन के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी खास खूबियां हैं 
  • रफ्तार: 300 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड। 
  • हथियार प्रणाली: AGM-114 Hellfire Missile, 70mm हाइड्रा रॉकेट और 30mm चेन गन। 
  • ऑल-वेदर ऑपरेशन: दिन-रात और हर मौसम में ऑपरेशन की क्षमता। 
  • नाईट विजन और थर्मल सेंसर्स: अंधेरे में भी सटीक निशाना बनाने में सक्षम है। 
  • Range: 500 km (310 miles) 

सेना के लिए क्यों है यह गेम-चेंजर? 

अपाचे हेलिकॉप्टर भारतीय सेना को कई तरह की सामरिक बढ़त देता है: 

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑपरेशन, जैसे लद्दाख और अरुणाचल में आतंकवादी हमलों का जबाव देने के लिए यह बहतर ऑप्शन है। सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक या रेस्क्यू मिशन में सहयोगी। 

अब तक भारत को कितने अपाचे हेलिकॉप्टर्स मिल चुके हैं? 

apache ah-64e guardian
Image is taken from boeing

भारत ने 2015 में 22 अपाचे हेलिकॉप्टरों का ऑर्डर दिया था, जो भारतीय वायुसेना को मिल चुके हैं। इसके बाद 6 ओर हेलिकॉप्टर्स का ऑर्डर भारतीय थल सेना के लिए दिया गया था, जिनमें से 3 अब भारतीय सेना को सौंपे जा चुके हैं। शेष 3 हेलिकॉप्टर्स 2025 के नवंबर महीने तक भारत आ जाएंगे। 

FAQs 

Q. अपाचे हेलिकॉप्टर कितने टारगेट को एक साथ लॉक कर सकता है? 

यह हेलिकॉप्टर 1 मिनट में 128 टारगेट्स को लॉक कर सकता है। 

Q. क्या यह हेलिकॉप्टर हर मौसम में उड़ान भर सकता है? 

हां, Apache AH-64E हर मौसम और रात-दिन किसी भी वक्त ऑपरेशन करने में सक्षम है। 

Q. इसकी मारक क्षमता कितनी है? 

यह हेलिकॉप्टर करीब 8 किलोमीटर दूर तक दुश्मन के टारगेट्स को निशाना बना सकता है। 

Q. भारत में इसे कौन-सी सेना इस्तेमाल कर रही है? 

पहले भारतीय वायुसेना और अब भारतीय थल सेना भी इसका इस्तेमाल कर रही है। 

Leave a Reply

Scroll to Top