दिल्ली के Karol Bagh में विशाल मेगामार्ट में आग लगने से लिफ्ट में फसे एक युवक की मृत्यु हो गयी। जानकारी के अनुसार धीरेंद्र पिछले कई साल से दिल्ली के Karol Bagh में रह रहा था। आइए जानते हैं कैसे हुई ये घटना…

Table of Contents
Karol Bagh Fire
दिल्ली के Karol Bagh में एक विशाल मेगामार्ट में आग लगने से 24 वर्षीय यूपीएससी छात्र कुंवर धीरेंद्र विक्रम सिंह की मृत्यु हो गई। जानकारी से पता चला है कि धीरेंद्र कुछ वर्षों से दिल्ली के Karol Bagh में ही रह रहे थे। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र के लिफ्ट में फंसने के कारण मृत्यु हुई। विशाल मेगामार्ट में शॉपिंग करने के लिए आये धीरेंद्र विक्रम सिंह नामक युवक की मौत मॉल में लगी लिफ्ट में हुए।

न्यूज़ और मीडिया कवरेज की जानकारी के मुताबिक जब किसी कारन वर्ष मॉल में आग लग गयी उसी समय धीरेंद्र लिफ्ट में मौजूद थे। भयंकर आग लगने के कारन लिफ्ट बिच रस्ते में रुक गयी जिससे धीरेंद्र लिफ्ट में फस गए और आग की वजह से धुआं लिफ्ट में भर गयी जिससे घबराहट और दम घुटने के कारन उनकी मृत्यु हो गयी।
मदद देर से पहुंची
विशाल मेगामार्ट में आग लगने से 24 वर्षीय यूपीएससी छात्र कुंवर धीरेंद्र विक्रम सिंह की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है की धीरेंद्र ने अपने परिवार और दोस्तों को कई फोन करके मदद मांगने की कोशिश की मगर सुरक्षा कर्मी और बचाव दल के समय से न पहुंचने पर उनकी मृत्यु हो गयी। बचाव दल के देरी से पहुंचने के कारन यह घटना घटी। आग से हुए धुएं में दम घुटने से उनकी सांसें थम गई थीं। जिसके चलते लिफ्ट में ही उनकी मृत्यु हो गयी।
भाई को भेजा अंतिम संदेश

धीरेंद्र 24 वर्ष का UPSC का एस्पिरैंट था, जो बनारस का रहने वाला था। सिर्फ 2 दिन पहले ही वो अपने घर से वापिस दिल्ली Karol Bagh लोटा था। पुलिस और सरुक्षा कर्मिओ की जानकारी के अनुसार धीरेंद्र ने अपनी आखरी साँस तक अपनी जान बचाने की बहुत कोशिश की उसने नजदीकी दोस्तों और अपने परिवारवालों की मदद लेनी चाही मगर दुर्भाग्ये से कोई उनकी जान न बचा सका।
धीरेंद्र विक्रम सिंह ने अपना पहला मैसेज अपने बड़े भाई को शाम 6:51 बजे बेझा जिसमे लिखा था, “भइया“, हम लिफ्ट में फास गए हैं। Karol Bagh मेगा मार्ट। इसके बाद आखरी मैसेज ‘अब सांस फूल रहा। कुछ करो।’ इस मैसेज के बाद उनका कोई मैसेज नहीं आया।
पर्याप्त वेंटिलेशन का न होना
अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं था, जिससे आग बुझाने में समय लग गया। विशाल मेगामार्ट में आग इतनी जल्दी फैली की सब हड़बड़ी में बचाव में भागने लगे। इसी बिच मॉल में आग लगने के कारन लिफ्ट बिच रास्ते में रुक गयी। उस लिफ्ट में 24 वर्श्यी UPSC एस्पिरैंट धीरेंद्र मौजूद थे। लिफ्ट अचानक रुकने और आग लगने से धीरेंद्र घबरा गए। उन्होंने सुरक्षा कर्मिओं की मदद लेनी चिहि लेकिन सुरक्षा कर्मिओं के देरी से पहुंचने के कारन उनकी दम घुटने से मृत्यु हो गयी।

शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई
हालाँकि विशाल मेगा मार्ट में आग किस कारण वर्ष लगी इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, पुलिसकर्मी जांच में जुट गए हैं। लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। एक बहुत बड़ा सवाल सुरक्षा कर्मियों की और भी उठ रहा है, उनके देर से पहुंचने पर ही धीरेंद्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और पता लागने की पूरी कोशिश की जा रही है की मॉल में आग किस कारन वर्ष लगी। किसकी लापरवाही के कारण हुआ इतना बड़ा हादसा।
हालांकि, इस भयावह हादसे में 2 लोगों की जान चली गई और करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। दिल्ली की मशहूर जगह Karol Bagh के विशाल मेगा मार्ट में हुआ यह बड़ा हादसा। पुलिस प्रशासन मामले की जांच करने में जुट गया है, जल्दी पता लग जाएगा कि किसकी लापरवाही की वजह से हुआ यह हादसा।