Montana Plane Crash: लैंडिंग के वक्त बेकाबू प्लेन ने खड़े हवाई जहाज को मारी टक्कर, लगी भीषण आग, 4 यात्री बाल-बाल बचे

Montana Plane Crash: अमेरिका के मोंटाना के Kalispell City Airport पर Montana Plane Crash की बड़ी घटना सामने आई। जिसमे प्लेन लैंडिंग के दौरान एक छोटे विमान से टकरा गया जो की हवाई अड्डे पर खड़ा था। हादसे इतना जोरदार था की दोनों प्लेन की टक्कर में आग लग गई, और उसी समय एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गयी। 

हादसे के समय मौजूदा लोगों ने और चश्मदीदों ने भी बताया की विमान दक्षिण दिशा की ओर से आ रहा था। विमान का मोडल Socata TBM 700 बताया जा रहा है। यह एक छोटा यात्री विमान है। जो सोमवार यानि 11 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

मोंटाना में भयानक विमान हादसा 

अमेरिका के मोंटाना राज्य के Kalispell City Airport पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। Montana Plane Crash में एक Socata TBM 700 मॉडल का छोटा विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और अचानक बेकाबू हो गया। जिसके कारन लैंडिंग के दौरान रनवे पर खड़े अन्य विमानों से जा टकराया। इस टक्कर के बाद एक भीषण आग का गुब्बारा आसमान में छा गया, आग की लपटें आसमान तक उठ गईं, जिससे दूर-दूर तक देखा जा सकता था। 

हादसे का समय और घटनाक्रम 

यह घटना दोपहर लगभग 2 बजे कालिस्पेल सिटी हवाई अड्डे पर हुआ। मिली जानकारी से पता चला है की हादसे के समय विमान में चार लोग सवार थे, जो हादसे के बाद खुद बाहर निकलने में सफल रहे। दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही चिकित्सा दी गई। फ़िलहाल राहत की बात यह है की किसी को किसी भी तरह की जनहानि नहीं पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के समय जोरदार धमाका हुआ और आग ने आसपास की घास को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसे सुरक्षा कर्मिओं और फायर ब्रिगेड ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। 

जांच में जुटी एजेंसियां 

इस Montana Plane Crash की जांच के लिए Federal Aviation Administration (FAA) और National Transportation Safety Board (NTSB) ने संयुक्त टीम बनाई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पायलट ने नियंत्रण क्यों खोया, लेकिन जाँच अधिकारिओं और एविएशन सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार अभी विमान की जाँच शुरू कर दी गयी है। फ़िलहाल Montana Plane Crash की स्पष्ट वजह अभी पता नहीं चली है। जाँच अभी जारी है। 

स्थानीय लोगों का बयान 

पास के एक होटल मैनेजर ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया की उन्हें “बास ड्रम में जोर से हथौड़ा मारने जैसा धमाका” महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि प्लेन अचानक से निचे लैंडिंग करने के लिए रनवे की तरह आने लगा लेकिन लैंडिंग के दौरान प्लेन पूरी तरह से नियंत्रण से बहार हो गया और सीधा आकर रनवे पर खड़े विमान से टकरा गया। इसके इलावा उन्होंने बताया की टक्कर इतनी जोरदार थी की आग की लपटें और धुएं का गुबार कुछ ही सेकंड में पूरे क्षेत्र में फैल गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित किया। 

निष्कर्ष 

Montana Plane Crash ने एक बार फिर विमान सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लैंडिंग के दौरान हुई इस दुर्घटना ने दिखा दिया कि छोटे से नियंत्रण खोने से भी कितना बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि इस बार सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन आग और टक्कर की यह घटना लंबे समय तक याद रखी जाएगी। 

FAQs 

प्रश्न 1: Montana Plane Crash में कितने लोग सवार थे? 
उत्तर: विमान में चार लोग सवार थे, सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।  

प्रश्न 2: हादसा कहां हुआ? 
उत्तर: यह घटना अमेरिका के मोंटाना राज्य के Kalispell City Airport पर हुई। 

प्रश्न 3: इस मामले की जांच कौन कर रहा है? 
उत्तर: FAA और NTSB इस हादसे की संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। 

प्रश्न 4: यह हादसा कब हुआ?
उत्तर: यह घटना 11 अगस्त 2025 यानि सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब हुआ। 

Leave a Reply

Scroll to Top