Odisha के पुरी ज़िले में 15 वर्षीय लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। तीन बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। जानकारी से पता चला है की कल शनिवार की सुबह तीन बदमाशों ने Odisha के पुरी ज़िले में एक 15 साल की लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और उसे आग के हवाले कर दिया। लड़की 70 प्रतिशत से अधिक जल चुकी है और अब उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली AIIMS लाया गया है। जानें इस दिल दहला देने वाली घटना का पूरा सच।

घटना कहां और कैसे हुई?
Odisha के पुरी में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जहाँ 19 जुलाई 2025 यानि कल शनिवार को सुबह-सुबह Odisha के पुरी जिले के बालंगा थाना क्षेत्र से यह भयावह खबर सामने आई। एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की अपने घर से बाहर किसी काम से निकली थी। तभी तीन बाइक सवार युवकों ने उसे पर अचानक हमला कर दिया। जानकारी से पता लगा है की आरोपियों ने उस पर केरोसिन छिड़का और आग लगा दी। कुछ ग्रामीणों ने उसे जलती हालत में भागते देखा और तुरंत बचाने के लिए दौड़े।
पीड़िता की स्थिति और प्राथमिक इलाज
स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई और लड़की को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उसे सबसे पहले Odisha के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ती देख वहां के डॉक्टर्स ने उसे AIIMS भुवनेश्वर हस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि पेशेंट की बॉडी 70 से 75 प्रतिशत तक जल चुकी है और उसकी हालत नाजुक है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया और बर्न ICU में भर्ती किया गया।
लड़की का इलाज AIIMS हस्पताल में चल रहा है। जानकारी से पता चला है की लड़की की हालत काफी गंभीर है उसकी बॉडी 70 फीसदी तक पूरी तरह से जल चुकी है। इसके इलावा उसके इलाज के लिए 14 डॉक्टर्स की टीम का गठन किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच का अपडेट
लड़की के परिजनों ने बालंगा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आस-पास के लोगो से और पीड़ित के घरवालों के बयान भी दर्ज किये हैं, जिसमें तीन अज्ञात युवकों पर शक जताया है। पुलिस टीम जांच में जुटी है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और इलाके की मोबाइल टावर लोकेशन को भी ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की छान बिन में पता चला है की यह वारदात Odisha के पुरी में अज्ञात बदमाशों द्वारा की गयी है। बताया जा रहा है की 15 वर्षीय लड़की अपने घर से एक दोस्त को मिलने के लिए बहार निकली थी तभी बीच रासते में उसपर तीन बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया और उस पर जलनशील पदार्थ गिराया गया और आग लगाकर उसे मारने की कोशिश की गयी। पुलिस ने CCTV फुटेज में तीन अज्ञात युवकों को आरोपी माना है।
इसके अलावा ज़िला मजिस्ट्रेट चंचल राणा ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है और पुलिस इस मामले को सकती से ले है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस प्रशाषन ने दावा किया है की जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ में होंगे।
पीड़िता की पारिवारिक पृष्ठभूमि
इस घटना ने सिर्फ एक बच्ची को ही नहीं, उसके पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। पीड़िता का परिवार बेहद गरीब है। उसके पिता एक गैराज में काम करते हैं और मां गृहिणी हैं। लड़की ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी थी। परिवार अभी दिल्ली में अस्पताल के बाहर बैठा है और अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
यह घटना कब और कहां हुई थी?
यह घटना 19 जुलाई 2025 को Odisha के पुरी जिले के बालंगा थाना क्षेत्र में हुई थी।
लड़की की हालत कैसी है?
लड़की की हालत बेहद गंभीर है। वह 70% से अधिक जल चुकी है और AIIMS दिल्ली की बर्न ICU में भर्ती है।
क्या किसी को गिरफ्तार किया गया है?
पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच जारी है।
सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
Odisha सरकार ने पीड़िता के इलाज का खर्च उठाने का ऐलान किया है और मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।