Sidhu Moose Wala – एक ऐसा नाम जो आज भी लाखों दिलों में धड़कता है। भले ही 29 मई 2022 को इस महान गायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन आज भी उनके फंस के बिच उनका उतना ही क्रेज है। आज 16 जुलाई 2025 को Sidhu Moose Wala की टीम ने Sidhu Moose Wala के ऑफिसियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वीडियो डाली है |

Table of Contents
जिसमे उन्होंने अब 2026 में “Signed To God” नाम से वर्ल्ड टूर करने की घोषणा की है, जिससे उनके फैंस के दिलों को फिर से छू लिया है। इस टूर की खास बात यह है कि इसे AI और हॉलोग्राम तकनीक से पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक टूर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
“Signed To God” वर्ल्ड टूर क्या है?
16 जुलाई 2025 यानि आज के दिन सिद्धू के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो के माध्यम से बताया गया है की अब 2026 को वर्ल्ड टूर किया जायेगा।
“2026 – Signed To God – World Tour”
इस एक लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। यह कोई सामान्य टूर नहीं, बल्कि Sidhu Moose Wala की मृत्यु के बाद होने वाला पहला म्यूजिक टूर है। जिसमें Sidhu Moose Wala को हॉलोग्राम और AI के माध्यम से लाइव परफॉर्म करते दिखाया जाएगा। जो की वाकय में देखने लायक होगा।
इस टूर के माध्यम से :
- उनकी कहानी और संघर्ष को एक नया आयाम मिलेगा।
- भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को एक तकनीकी उछाल मिलेगा।
- नई पीढ़ी उनके म्यूजिक को फिर से महसूस कर पाएगी।
कैसे होगा यह टूर?
- AI वॉइस और हॉलोग्राम तकनीक का कमाल
- Sidhu Moose Wala की पुरानी रिकॉर्डिंग्स, वीडियो और परफॉर्मेंस को AI से एडिट और मर्ज करके यह वर्ल्ड टूर किया जाएगा।
- उनके वर्चुअल अवतार को 3D हॉलोग्राम के रूप में लाइव मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
- परफॉर्मेंस इतनी वास्तविक दिखेगी कि दर्शकों को लगेगा जैसे सिद्धू खुद स्टेज पर मौजूद हैं। जिससे दर्शको और Sidhu Moose Wala के फंस भी काफी प्रभावित होंगे।

यह तकनीक पहले भी अंतरराष्ट्रीय कलाकारों जैसे Tupac और Michael Jackson के लिए उपयोग हो चुकी है। और इस तकनीक के परिणाम भी काफी बहतर देखने को मिले हैं इस बार भी Sidhu Moose Wala को इस तकनीक के उपयोग से दुबारा जीवित किया जायेगा।
फैंस की भावनाएं और सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं
Sidhu Moose Wala के फंस इस पोस्ट या वीडियो को देखकर काफी उत्साह में हैं। उनके फंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे की इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करी हैं।
“Bro is coming back from heaven… goosebumps guaranteed!”
“अब सच्ची में ‘Legend Never Dies’ को मान्यता मिल रही है।”
“Sidhu Moose Wala को देखने का एक और मौका… Thank you technology!”
फैंस इस फैसले से भावुक हैं और इसे “उनकी विरासत को ज़िंदा रखने वाला कदम” बता रहे हैं।

कैसे हुई सिद्धू की मृत्यु
अगर बात करें की Sidhu Moose Wala की मृत्यु की तो आज से 3 साल पहले 2022 को सिद्धू का निधन हुआ था। आपको बता दें की सिद्धू की मृत्यु 29 मई 2022 के दिन हुई जहा Sidhu Moose Wala को गोली मरकर उनकी हत्या की गयी। सिद्धू की मोत से उनके परिवार वाले पूरी तरह से टूट गए। सिद्धू अपने माँ-बाप का इक लोता बीटा था। हालांकि 2024 में फिर आईवीएफ के जरिये दोबारा सिद्धू के भाई का जन्म हुआ।
निष्कर्ष
Sidhu Moose Wala का “Signed To God” वर्ल्ड टूर न सिर्फ तकनीक की जीत है, बल्कि एक भावनात्मक श्रद्धांजलि भी है। इस टूर के माध्यम से सिद्धू एक बार फिर दुनिया भर के लाखों-करोड़ों चाहने वालों के दिलों में गूंजेंगे। यदि आप भी सिद्धू के फैन हैं, यह 3D होलोग्राम देखने लायक होगा। 2026 में होने वाला यह टूर आपकी यादों में एक खास जगह बना सकता है।